लिखिए अपनी भाषा में

Tuesday, January 3, 2023

साल का पहला दिन

 शुरू हो गया हमारा नया साल 😊😊
 
बस फिर  एक संख्या बदल गई आज से.... 
अब 2022 की जगह 2023 लिखना है... 
वह भी अब लिखना कहां  होता है? 
न कोई पेपर लिखना है अब..... न कोई चिट्ठी.... 
कम्प्यूटर और मोबाइल पर तो सब पहले से ही लिखा रहता है...... 

सामने ही कैलेंडर टँगा है.... 
जिसमें केवल बारह पन्ने हैं..... 
एक एक कर के कब सारे पन्ने खत्म हो गए.... 
पता ही नहीं चला.....
दिन,महीने,साल खत्म होते जा रहे हैं... 

 और अब फिर से शुरू होंगी नए ढंग से वही तारीखें....... 
 वही सब दुहराया जायेगा जो कल तक होता चला आया.... 
 
बस एक ही फर्क होगा कि हमारी ज़िंदगी का 
एक और मूल्यवान वर्ष समाप्त हो गया 😔

No comments:

Post a Comment