लिखिए अपनी भाषा में

Monday, March 22, 2021

2016 मार्च

हद है😏😏😏😏सवा सात बजे हैं और अभी घाघरा पुल पर से गुज़र रही है ट्रेन......!!!!!ऊपर की बर्थ पर की महिला अपने दोनों शैतान बच्चों को खाना खिलाने में जुट गई हैं.....जो खा कम रहे हैं "छींट"ज्यादा रहे हैं....गोंडा से ही लगातार कुछ न कुछ खाते चले आ रहे हैं....फिर भी माता जी उनके मुँह में ठूँसती ही जा रही हैं....
शायद उलटी करवा के ही मानेंगी.....गनीमत है मैं काफी दूर बैठी हूँ....और डर के मारे उधर देख नही रही....कि कहीं मैं ही न शुरू हो जाऊँ.....उनकी बर्थ के ठीक नीचे बैठे चार लोगो की सलामती के लिए दुआ कर रही हूँ.....भगवान ही मालिक है उनका....जल्दी से गोमती नगर आये....तो पीछा छूटे.....ये लो..पूरी बोतल उलट दी बन्दे ने.....उफ्फ्फ्फ़ ग़ज़ब की छीछा लेदर मच गई है......😣😣😣😣😣😣

Wednesday, March 10, 2021

होली (2020)

बेहद खुशगवार मूड में रही आज की होली....😊😊😊😊 कोई टेंशन नहीं...एक महीने से बाहर पतिदेव भी होली पर आ गए....😍😍 त्योहार पर जो  चार छः व्यंजन बनाए वो भी हमारे स्वादानुसार काफी गजब के स्वादिष्ट बने....हल्की फुल्की तिलक लगाने भर वाली सूखी होली खेल भी ली गई....
.....
पर इस होली का समापन थोड़ा कष्टप्रद रहा...भोजन के उपरांत रसोई में जाते समय 🙁🙁... महज ठेस लग कर ऊंचा नीचा पांव पड़ जाने से इतनी भयंकर तरीके से नीचे गिरी हूं कि उफ्फ्फफफफफ 😢😢😢😢😢हाथ, पैर, पीठ, कमर सब का क्या हाल है ये तो अब कल सुबह ही पता चलेगा 😠😠😠😠 पर ये तो विश्वास हो चला है कि मोटा होना कई बार फायदेमंद (? ) भी है.... क्योंकि आज मेरी जगह कोई दुर्बल काया होती तो दो चार हड्डियाँ तो जरूर टूटी होतीं....पर सबसे ज्यादा चोट नाक पर लगी है.... जो सूज कर कुप्पा हो गई है (फूल कर कुप्पा कहने से अर्थ का अनर्थ हो जाता है) 😡😡😡😡
.
. आज होली की शुभकामनाएं देने वालों में जरूर दो चार लोग ऐसे रहे हैं जिन्होंने दिल से शुभकामनाएं नहीं दीं... 😔😔😔......