बेटा होना अच्छा है,
लेकिन तुम जैसा बेटा होना
सबसे अच्छा है....
तुम केवल सबसे अच्छे ही नहीं हो,
सबसे बेहतर भी हो......
मेरे बिना तुम शायद कहीं रहने की कोशिश कर पाओ पर.....
तुम्हारे बिना मैं कहीं भी
नहीं रह सकती,
हमारी जिंदगी जीने का कारण ही तुम हो।
जीवन में, एक अच्छा बेटा होना,
सबसे बड़ी चीजों में से एक है......
मेरी खुशी की वजह तुम ही हो।
यह दिन बहुत बहुत खास हो,
दुनिया की हर खुशी तुम्हारे पास हो,
मेरे पास तो बहुत कुछ नहीं है,
लेकिन,
मैं चाहती हूँ...
मेरे प्यारे बेटे के पास सबकुछ रहे।
दुनिया के सबसे प्यारे बेटे को जन्मदिन की बहुत बहुत सारी शुभकामनाएं........
..
.
कुछ अनकहे पल ..कुछ अनकही बातें ......कुछ अनकहे दर्द कुछ अनकहे सुख ......बहुत कुछ ऐसा जो सिर्फ महसूस किया .....किसी से बांटा नहीं . ...बस इतना ही .......
लिखिए अपनी भाषा में
Saturday, February 20, 2021
जन्मदिन मुबारक मेरा लाल
Sunday, February 7, 2021
07.02.2019
ज़िन्दगी उस वक़्त कितने दुःख और तकलीफ से वाकिफ होती है ,जब हमारी दो अनमोल नेमतों... माँ और बाप में से कोई भी एक हमसे हमेशा के लिए छिन जाती है....यतीम हो जाने का ये ऐसा दुःख है कि दुनिया की कोई भी कलम इसे लिखने में समर्थ नही है.....इतने सालों से जिस सुन्दर चेहरे को देखती चली आ रही थी...अब १० साल उसे देखे बिना भी बिता चुकी और अभी कितने साल बिताने होंगे...ये सोच के ही जी उमड़ आता है......एक माँ अपने बच्चे को कितना प्यार करती है ये शायद ईश्वर भी नही जानता... ये जब स्वयं माँ बनी हूँ तब महसूस हुआ है...आज १० साल बीत गए हैं... अहसास ही नही हुआ..एक युग बीत गया है जैसे.....बड़ी ही उदास और बोझिल शाम थी जब वो हमें छोड़ के चली गईं..... सब भौचक्के से खड़े देखते रह गए....उनके जाने से कितनी जगहें खाली सी हो गई हैं....सिर्फ उनका न होना हमारे बीच बचा रह गया है....मम्मी इतनी जल्दी नही जाना था आपको.....समय के साथ साथ सभी धीरे धीरे सामंजस्य बैठा ही रहे हैं..और मै भी बीते हुए उन्ही लम्हों को ढूंढ रही हूँ...जो अब पहुँच से बाहर हैं.....और कभी नहीं लौट सकते 😢😢😢😢😢